शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर...
देहरादून में एक युवती से शादी के झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहरादून, [जेएनएन]: थाना बसंत विहार के अन्तर्गत एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लागया है। तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद शरीफ पुत्र रफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र निवासी एक युवती और धामपुर निवाशी मोहम्मद शरीफ अहमद आपस में दोस्त थे। गत तीन साल से दोनों एक साथ रह रहे थे। दोनों ने शादी करने का भी फैसला किया था। जिससे दोनों में शारीरिक संबंध भी हो गए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शरीफ मुकर गया।
पढ़ें: प्रेमी की पत्नी के कत्ल में प्रेमिका की जमानत नामंजूर
बताया जा रहा है कि अब शरीफ दुसरी युवती से शादी करने जा रहा है। इसकी भनक लगते ही युवती ने पुलिस को शिकायत की है। तहरीर में बताया कि शरीफ ने उसे शादी का झंसा देकर दुष्कर्म किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।