विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम का विरोध करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 01 Mar 2016 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 01 Mar 2016 01:53 PM (IST)

परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं को पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने लक्ष्मण झूला थाने के पास रोका दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
योग महोत्सव यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हो रहा है। क्षेत्रीय विधायक विजया बडथवाल इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित हैं।
इसके बावजूद विधायक ने मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध करने का एलान किया। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण झूला से आयोजन स्थल की ओर रवाना हुए।


लक्ष्मण झूला थाने के समीप मुख्य मार्ग पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार व पुलिस ने विधायक व कार्यकर्ताओं को रोक दिया। मौके पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभा भी की।
विधायक विजय बड़थ्वाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यमकेश्वर क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। लक्ष्मण झूला कांडी मार्ग का अब तक निर्माण नहीं हुआ है। प्रदर्शन में निकाय अध्यक्ष सकुंतला राजपूत, गुरुपाल बत्रा, भरत लाल, बृजेश चतुर्वेदी, अरविंद नेगी, गजेंद्र नागर आदि शामिल थे।
पढ़ें-भूख हड़ताल पर बैठे स्वामी आत्मबोधानंद को प्रशासन ने जबरन उठाया, स्वामी शिवानंद ने त्यागा जल