दीपावली में अमृत योग समेत बन रहे कर्इ विशेष योग, यह होगा लाभ
इसबार दीपावली कर्इ खास योग लेकर आ रहा है। जो आपकेे घर में सुख समृद्धि लेकर आएगा।
देहरादून, [जेएनएन]: इसबार दीपावली में अमृत योग के साथ ही कर्इ विशेष योग बन रहे हैं। जो सुख-समृद्धि के साथ ही आपके घर ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। यह योग करीब 131 सालों बाद बन रहा है।
देश के साथ ही प्रदेशभर में भी दीपावली को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर बढ़े बूढ़ों तक को दीपावली का बेसब्री से इंतज़ार है। बाजारों में भी दीपावली के साजो-सामान को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों की दीपावली मनाने की यह खुशी इसबार दुगनी होगी। क्योंकि इसबार दीपावली खुशियों के साथ ही कर्इ विशेष योग भी लेकर आ रही है।
वहीं इस बार दीपावली के दिन कई विशेष योग बन रहे हैं, जो सुख-समृद्धि देने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य सुशांत राज ने बताया कि 19 अक्टूबर यानी दीपावली पर स्वाति नक्षत्र में पद्म योग, अमृत योग बन रहा है। साथ ही बुधादित्य योग भी होगा। वहीं, तुला राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा का त्रिकोण रहेगा। ये शुभ मुहूर्त सूर्यादय से लेकर अद्र्धरात्रि तक बना रहेगा। ज्योतिषाचार्य का दावा है कि यह योग 131 साल बाद बन रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।