विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में चढ़ता पारा करने लगा हलकान, तापमान में होगा और इजाफा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 27 Mar 2017 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 05:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड में पहाड़ और मैदान दोनों तप रहे हैं। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। ...और पढ़ें

उत्तराखंड में चढ़ता पारा करने लगा हलकान, तापमान में होगा और इजाफा
उत्तराखंड में चढ़ता पारा करने लगा हलकान, तापमान में होगा और इजाफा

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तर भारत के अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड में भी चढ़ता पारा हलकान करने लगा है। पहाड़ व मैदान दोनों ही खूब तप रहे हैं और रविवार को अधिकतम तापमान में तीन से आठ डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री का और इजाफा हो सकता है।
राज्य में चढ़ते पारे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और मैदानी क्षेत्रों में 34 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। देहरादून को लें तो रविवार को यहां तापमान 33.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मुक्तेश्वर में आठ डिग्री की उछाल के साथ तापमान रहा 25.2 डिग्री। सूबे के अन्य क्षेत्रों का आलम भी इससे जुदा नहीं है। दुपहरी में उमस भी महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग की मानें तो पारे की उछाल से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को सूबे में मौसम शुष्क रहने के साथ ही पारे में उछाल भी बरकरार रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में तीन-चार डिग्री का उछाल और आएगा।