विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोक के बाद भी खनन बेरोकटोक

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 19 Jul 2015 05:49 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Jul 2015 05:56 PM (GMT+05:30)

विकासनगर क्षेत्र में जिम्‍मेदार अफसरों की शह पर यमुना और उसकी सहायक नदियों में धड़ल्‍ले से अवैध खनन जारी है।

News Article Hero Image

विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र में जिम्मेदार अफसरों की शह पर यमुना और उसकी सहायक नदियों में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। प्रतिबंध के बावजूद खनन माफिया नदियों का सीना चीर रहे हैं, लेकिन अफसर कार्रवाई करने को तैयार नहीं। ऐसे में नदियों की भौगोलिक स्थिति बदलने से भविष्य में बाढ़ का खतरा मंडरा रह है।
इन दिनों मानसून सीजन के चलते प्रशासन ने खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई है, बावजूद इसके नावबगढ़, भीमावाला, डाकपत्थर और ढकरानी में यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। यहां से उपखनिज को कई जगहों पर डंप किया जाता है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अधिकारी जानकार भी अनजान बने हुए हैं। ऐसे में प्रशासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों को केवल अपनी जेबें भरने से मतलब है।

पढ़ें- उप खनिज खनन पट्टे अब पांच वर्ष तक, संशोधित नियमावली जारी