विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी में सभी वर्गो की भागीदारी पर जोर

By Edited By:
Published: Tue, 21 Oct 2014 01:22 AM (IST)

ऋषिकेश: नगर कांग्रेस कमेटी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी में सभी वर्गो की भागीदारी पर

News Article Hero Image

ऋषिकेश: नगर कांग्रेस कमेटी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी में सभी वर्गो की भागीदारी पर जोर देने का आह्वान किया गया।

सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के रेलवे रोड स्थित कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। सदस्यता अभियान में सभी वर्ग की पार्टी में भागीदारी पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। पार्टी के लिए निष्ठा व ईमानदारी से काम करने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। युवाओं और छात्रों के अलावा समाज के कमजोर वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास रावत, जयेंद्र रमोला, सदस्यता प्रभारी जितेंद्र पंवार आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में युका के उपाध्यक्ष परवेज अहमद, कमला प्रसाद भट्ट, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल, चंदन सिंह पंवार, संजय गुप्ता, जयपाल जाटव आदि उपस्थित थे।