विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

By Edited By:
Published: Wed, 16 Jul 2014 08:17 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देहरादून: मैक्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ है। डॉक्टरों की 21 दिन की देखरेख के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि चूंकि यह सामान्य डिलीवरी नहीं थी, इसलिए उनके लिए यह डिलीवरी चुनौती से कम नहीं थी।

मैक्स अस्पताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में चिकित्सकों की टीम ने बताया कि कोटद्वार निवासी पूर्णिया ध्यानी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के अनुसार उनके गर्भ में चार बच्चे पल रहे थे। यहां पूर्णिमा ने आपरेशन के बाद बच्चों को जन्म दिया। इनमे दो लड़केव दो लड़कियां हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.लूना पंत के मुताबिक पूर्णिमा को 33 सप्ताह के अपरिपक्व प्रसव के साथ अस्पताल लाया गया था। समय पूर्व प्रसव पीड़ा को देखते हुए सिजेरियन से प्रसव की योजना बनाई गई। 19 जून को सिजेरियन के बाद महिला ने बच्चों को जन्म दिया। डॉ.रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि जन्म के समय सभी बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसलिए प्रसव के बाद बच्चों को एनआइसीयू में 21 दिनों तक रखा गया। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे बच्चों का वजन कम होता है। ऐसे में इन्हें ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। वहीं, पूर्णिमा चार बच्चों को जन्म देने के बाद बहुत खुश हैं। इसके लिए उन्होंने चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।