Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, अब तक 45 हो चुके हैं शिकार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2016 01:33 PM (IST)

    यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेंदुए ने दो और गायों को अपना निवाला बनाया।

    पौड़ी गढ़वाल, [जेएनएन]: यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेंदुए ने दो और गायों को अपना निवाला बनाया। पिछले आठ माह में तेंदुए अब तक 45 मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- सैलानियों से गुलजार हुआ राजाजी का आंगन
    बीती रात तेंदुए ने बालम सिंह की दो गायों को निवाला बनाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए न ही अब तक पिजंरा लगाया और न ही जंगल में गश्त की जा रही है।
    ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह भंडारी ने वन्यजीव प्रतिपालक को ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर उन्होंने रेंज कार्यालय की घेराव की चेतावनी दी है।
    पढ़ें-ऋषिकेश में तारबाड़ के जाल में फंसकर तेंदुए ने तोड़ा दम