विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी में गोली लगने से आइटीबीपी का जवान घायल

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 13 Mar 2016 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 13 Mar 2016 04:46 PM (IST)

मसूरी में आइटीबीपी के एक जवान ने खुद को गलती से गोली मार दी। घायल सिपाही का दून स्थित मैक्‍स अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

News Article Hero Image

मसूरी। मसूरी में आइटीबीपी का एक जवान अपनी की गलती से गोली लगने के कारण घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी पर जाने से पहले अपने हथियार जमा करने गया था, इस दौरान गलती से गोली चल गई। घायल जवान का मैक्स अस्पताल देहरादून में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएसआइ आरएस खोलिया ने बताया कि अजय कुमार आइटीबीपी में सिपाही है। बताया कि आज सुबह वह छुट्टी पर जाने से पहले अपनी बंदूक को जमा करने के लिए कार्यालय जा रहा था। इसबीच अचानक गोली चल गई और कुमार घायल हो गया। गोली चलने से आसपास हड़कंम मच गया। सूचना पर साथी जवानों ने घायल सिपाही को दून स्थित महेंद्र इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मेक्स अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है।

पढ़ें-देहरादून में पुलिस चौकी से चोरी बस चल रही थी बिजनौर में