Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वस्थ होली को हर्बल रंगों का बाजार तैयार, ऐसे बनाएं रंग

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 09 Mar 2017 04:30 AM (IST)

    होली का त्योहार मनाएं, लेकिन कैमिकल रंगों से बचें। बाजार में हर्बल रंग भी उपलब्ध हैं। साथ ही आप स्वस्थ होली खेलने के लिए खुद भी हर्बल रंग तैयार कर सकते हो।

    स्वस्थ होली को हर्बल रंगों का बाजार तैयार, ऐसे बनाएं रंग

    देहरादून, [जेएनएन]: फाल्गुनी उल्लास अपने शबाब पर है। कहीं पारंपरिक होली की छटा बिखर रही है तो कहीं महफिलें लोक के रंग में गुलजार हैं। साथ ही शुरू हो गई होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की तैयारियां। इस उत्सव के लिए बाजार भी तैयारियों में जुट गया है। चूंकि, बाजार में बिकने वाले केमिकल के रंग त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए बाजार भी हर्बल रंगों के लिए तैयार है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंग व्यापारी सतीश गोयल बताते हैं कि अब लोग लगातार जागरूक हो रहे हैं। लोगों को पता है कि केमिकल के रंगों से नुकसान होता है, इसलिए लोग दुकान पर यह जानकार ही रंग की खरीदारी कर रहे हैं कि इनमें कौन सा रंग हर्बल है। 

    यह भी पढ़ें: गंगोत्री से गंगा आरती का होगा सीधा प्रसारण

    हालांकि, बच्चों को अभी हर्बल रंगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और वह अधिकांश केमिकल के रंग ही इस्तेमाल करते हैं। इसलिए वह बच्चों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं कि वह केमिकल के रंगों से बचे और हर्बल रंगों के साथ स्वस्थ त्योहार मनाएं। 

    यह भी पढ़ें: इस बार होलिका दहन को आधे घंटे का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा 

    उन्होंने बताया कि बाजार में हर्बल रंग पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचे हैं, लेकिन मांग को देखते हुए व्यापारियों ने इसकी खरीदारी के लिए आर्डर देने शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं, हर्बल बाजार में तो उपलब्ध हैं ही साथ ही इसे घर में भी तैयार किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा से पहले श्रद्धालुओं में नजर आया उत्साह, होटल हुए फुल

    ऐसे बनाएं हर्बल रंग

    -टेसू व गेंदे के फूल सुखाकर और फिर उन्हें उबालकर पीला रंग।

    -चुकंदर से लाल रंग

    -पालक व करी पत्ते से हरा रंग

    -हल्दी  व चंदन से पीला रंग।

    यह भी पढ़ें: 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट