विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दादा की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 23 Apr 2017 11:34 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 06:00 AM (IST)

ऋषिकेश में 12वीं की एक छात्रा दादा की डांट को सहन नहीं कर सकती। उसने अपने कमरे में जाकर फांसी ...और पढ़ें

दादा की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी
दादा की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

ऋषिकेश, [जेएनएन]: बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने दादा की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

श्यामपुर पुलिस चौकी के प्रभारी योगेश कुमार पांडे ने बताया कि भल्ला फार्म श्यामपुर निवासी राम सिंह कठैत की पुत्री साक्षी (16 वर्ष) ने शनिवार की रात्रि फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने 12वीं की परीक्षा दी है। 

दादा ने उसे किसी बात पर टोका था, जिसके बाद शनिवार के सायं वह अपने कमरे में चली गई। रात में जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। पड़ोसी ने देर रात पुलिस को सूचना दी। जिस पर रविवार की सुबह पुलिस ने शव को काब्‍जे में लिया।

यह भी पढ़ें: कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर ससुर ने भीतर झांका तो उड़े होश

यह भी पढ़ें: कुत्ते को लेकर विवाद में पत्नी गई बहन के घर, पति ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें: टनकपुर में युवक ने गटका जहर, अस्‍पताल में हुई मौत