विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर ससुर ने भीतर झांका तो उड़े होश

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 06:00 AM (IST)

बहू के कमरे से सात माह की बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब ससुर ने भीतर झांका तो नाजारा ...और पढ़ें

कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर ससुर ने भीतर झांका तो उड़े होश
कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर ससुर ने भीतर झांका तो उड़े होश

रुद्रपुर, [जेएनएन]: बहू के कमरे से सात माह की बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब ससुर ने भीतर झांका तो नाजारा देख उसके होश उड़ गए। कमरे में बहू फांसी पर लटकी हुई थी। 

ट्रांजिट कैंप आजादनगर निवासी राजू की पत्नी विनीता (24 वर्ष) ने सुबह चुन्नी से छत के कुंडे पर लटक कर फांसीस लगा ली। काफी देर तक कमरे का जब दरवाजा नहीं खुला। इस पर ससुर ने उसे आवाज मारी। तभी भीतर से बच्ची के रोने की आवाज आने लगी। 

इस पर ससुर ने खिड़की से भीतर झांका तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह दरवाजा खोला गया और विनिता को फंदे से नीचे उतारा गया। 

बताया जा रहा है कि राजू मूल रूप से पीलीभीत निवासी है। परिजन शव को लेकर पीलीभीत को रवाना हो गए। तब तक किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर मोबाइल पर शव को वापस लाने को दवाब बनाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: कुत्ते को लेकर विवाद में पत्नी गई बहन के घर, पति ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें: टनकपुर में युवक ने गटका जहर, अस्‍पताल में हुई मौत

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने कहा पी लो, प्रेमिका ने गटक लिया जहर