विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मांगों को लेकर वन कर्मियों ने किया सचिवालय कूच

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 03:15 PM (IST)

वन फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकालकर सचिवालय तक कूच किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगे नहीं मानी जाती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

News Article Hero Image

देहरादून। वन फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकालकर सचिवालय तक कूच किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगे नहीं मानी जाती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
दिलाराम बाजार से एस्लेहॉल, कनक चौक होते हुए कर्मचारी सचिवालय पहुंचे। यहां बैरियर पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया। कर्मचारियों ने कहा सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
उनका कहना है कि कई बार मांगों के संदर्भ में सरकार और शासन से वार्ता हुई। उन्हें सकारात्मक भरोसा भी मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
वन कर्मी एक कैलेंडर वर्ष में 24 घंटे कार्य करने पर एक माह का अतिरिक्त वेतन, जोखिम एवं पौष्टिक आहार भत्ता, अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2011 को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें-द ग्रेट खली के शो से पहले कांग्रेसियों में खलबली, वित्त मंत्री को महत्व न मिलने पर काटा हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।