विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्मराम का निधन

By raksha.panthariEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 08:55 PM (IST)

नगर पालिका डोर्इवाला के प्रथम चेयरमैन आत्माराम का निधन हो गया है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता भी थे। उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में शोक व्याप्त है।

नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्मराम का निधन
नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्मराम का निधन

डोईवाला, [जेएनएन]: डोईवाला नगरपालिका के प्रथम चेयरमैन आत्माराम अग्रवाल (74 वर्ष) का हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उपचार के दौरान निधन हो गया। आत्माराम अग्रवाल उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के चाचा थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने अपने शोक संवेदना व्यक्त की है। 

आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय आत्माराम अग्रवाल को साल 1986 में गठित पहली नगर पंचायत बोर्ड का चेयरमैन बनने का सौभाग्य प्राप्त है। भाजपा के डोईवाला में वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले स्वर्गीय आत्माराम अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे। 

उनके पुत्र उपकार अग्रवाल ने बताया कि शाम को उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उस समय उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाई ताराचंद अग्रवाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, स्वर्गीय आत्माराम के पुत्र आनंद अग्रवाल,उपकार अग्रवाल, सहित परिवार के सदस्य मौजूद थे। 

उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक,नगर पालिका चेयरमैन कोमल कनौजिया,व्यापार सभा डोईवाला के अध्यक्ष रमेश वासन,आशा कोठारी, संपूर्ण थपलियाल ने शोक व्यक्ति किया। इसके बाद सौंगनदी घाट पर बुधवार को उनकी अंत्येष्टि की गई। 

यह भी पढ़ें दुनिया को अलविदा कह गए राज्य आंदोलनकारी वेद उनियाल

यह भी पढ़ें: रुड़की में 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी डा. सिन्हा का निधन

यह भी पढ़ें: आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुआ दून का लाल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।