Move to Jagran APP

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी शुभकामनाएं

सीएम हरीश रावत ने खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने जादुई खेल से भारत का नाम रोशन किया।

By sunil negiEdited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 08:44 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:46 AM (IST)
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी शुभकामनाएं

देहरादून [राज्य ब्यूरो]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जादुई खेल से भारत का नाम रोशन किया और हॉकी में भारत को एक पहचान दिलाई।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनेक खेल प्रतिभाएं हैं जिन्होंने समय-समय पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2018 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। इस आयोजन में हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर सकें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

पढ़ें:-उत्तराखंड में सिर्फ टीमें भेजने तक समिति खेल संघ

प्रदेश में ग्रामीण, संस्थागत एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों के आयोजन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके तहत विभिन्न स्थलों पर खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी अपने प्रदर्शन से प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

पढ़ें:-उत्तराखंड: औपचारिकता बना हॉकी के जादूगर का जन्मदिन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.