यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अवैध खनन से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
आज चकराता वन प्रभाग की टीम ने जालालिया के पास यमुना नदी से अवैध खनन से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा।

विकासनगर। आज चकराता वन प्रभाग की टीम ने जालालिया के पास यमुना नदी से अवैध खनन से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। बरसात में नदियों में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद भी खनन माफिया नदियों का सीना चीर रहे हैं। आज चकराता वन प्रभाग को सूचना मिली की यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर टीम जाललिया के पास यमुना नदी में पहुंची। लेकिन इससे पहले अवैध खनन करने वाले वाहन छोड़ वहां से फरार हो गए। टीम ने अवैध खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
पढ़ें-अवैध खनन में पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
