यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रसोई गैसे की किल्लत को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।

विकासनगर। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
पिछले चार माह से क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। यहां भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में पिछले चार माह से रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इस दौरान अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 15 दिन से तो रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार इस समस्या का हल निकालने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही समस्या का हल नहीं निकाला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। धरने पर बैठने वालों में नीरू देवी, आशा, संदीप मोगा, जयंती पटवाल, उर्मिला शर्मा शामिल रहे।
पढ़ें-अब नहीं करनी होगी रसोई गैस के लिए मारामारी
