यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब नहीं करनी होगी रसोई गैस के लिए मारामारी
सारण। रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा स्थित मार्केट में जिलाधिकारी दीपक आनंद के निर्देश पर छ

सारण। रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा स्थित मार्केट में जिलाधिकारी दीपक आनंद के निर्देश पर छापामारी हुई। टीम ने 12 भरे गैस सिलेंडर बरामद किया। इस मामले में गैस सिलेंडर रखने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना मिली की कालाबाजारी के लिए 12 भरे सिलेंडर चनचौरा स्थित मार्केट में रखे हैं। डीएम को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होने तत्काल अंचलाधिकारी एकमा के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया। छापेमारी में 12 भरा गैस सिलेंडर पाया गया। उक्त गैस सिलेंडर को ब्लैक करने को रखा गया था। अंचलाधिकारी ने दुकान का ताला तोड़कर सरकारी ताला लगा दिया और उसे सील कर दिया। बरामद गैस सिलेंडर भारत गैस एजेंसी का बताया जाता है। डीएम के आदेश पर अंचलाधिकारी ने बंशी छपरा के रामाशंकर सिंह के विरुद्ध रसूलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। डीएम के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से गैस के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है। उधर गैस एजेंसी के प्रबंधक त्रिभुवन नाथ पाण्डेय ने बताया कि गैस के लिए किसी को मारामारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन लगाते ही रसोई गैस उनके दरवाजे पर पहुंच जायेगी।
