विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलईडी खरीद घोटाले को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 02 Nov 2015 12:59 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2015 01:01 PM (IST)

नगर पालिका परिषद ऋषिकेश में एलईडी खरीद को लेकर हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद ऋषिकेश में एलईडी खरीद को लेकर हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा ने प्रदेश सरकार पर घोटाला करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण ने कहा कि नगरपालिका ऋषिकेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को दंडित करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में एलईडी खरीद मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो भाजपा बडा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पालिका सभासद हरीश तिवारी, शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा, अनीता बहाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, राकेश पारछा, अनीता मंगाई, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, ऊषा रावत आदि शामिल थे।
पढ़ें-नैनीसार में आवासीय विद्यालय खोलने का उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने किया विरोध