Move to Jagran APP

अमित शाह आएंगे देहरादून, मंडल पदाधिकारियों से करेंगे सीधे संवाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 व 20 सितंबर को दो दिन देहरादून दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मंडल पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे। भाजपा ने दौरे की तैयारी शुरू कर दी।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 09 Sep 2017 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 10:45 PM (IST)
अमित शाह आएंगे देहरादून, मंडल पदाधिकारियों से करेंगे सीधे संवाद
अमित शाह आएंगे देहरादून, मंडल पदाधिकारियों से करेंगे सीधे संवाद

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 व 20 सितंबर के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दरम्यान पार्टी की सबसे निचली मंडल इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों से सीधे संवाद करेंगे। इसके अलावा वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व संयोजक, प्रबुद्धजनों, उद्योगपतियों, सांसद, विधायकों से भी तमाम मसलों पर मंथन करेंगे। 

loksabha election banner

यही नहीं, अमित शाह राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे। वहीं, शाह के दौरे को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान दून में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके कार्यक्रमों के साथ ही भव्य स्वागत की तैयारियों में पार्टी पदाधिकारी जुट गए हैं। 

इस बीच भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि सभा नहीं रख रहे, लेकिन पार्टी की निचली इकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधा संवाद करेंगे। 

वह मंडल इकाई के अध्यक्ष व मंत्री से कुछ भी पूछ सकते हैं। यह सभी के लिए बड़ी बात है। 20 सितंबर को शाह दिन में किसी एक कार्यकर्ता के निवास पर भोजन भी करेंगे।

क्या यह आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है, इस सवाल पर भट्ट ने कहा कि चुनाव की तैयारी हर पार्टी की होती है, लेकिन भाजपा सामाजिक दायित्व भी निभाती है। बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान सामाजिक सुधार की दिशा में कदम हैं। इस बारे में भी बातचीत होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अमित शाह के दौरे को यादगार बनाने में जुट गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। दैनिक प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व गजराज सिंह बिष्ट को दायित्व सौंपा गया है। 

बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, काबीना मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक पुष्कर सिंह धामी व खजानदास, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, मयंक गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन, प्रवक्ता विनय गोयल, मंत्री सुनील उनियाल गामा, कुलदीप कुमार, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अनिल गोयल, डॉ.आरके जैन आदि मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष का दौरा, 19 सितंबर

-पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजकों, सांसदों व विधायकों के साथ ही कोर गु्रप के साथ बैठकें। 

20 सितंबर

-प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पुस्तकालय और ई-पुस्तकालय का करेंगे उद्घाटन, इसके बाद विभाग व प्रकल्प टीम और फिर विस्तारक व पालक टीम के साथ करेंगे बैठक।

-इसी दिन प्रदेश कार्यसमिति, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों, जिला मोर्चा प्रकोष्ठों से बैठक कर सीधा संवाद।

-प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारी व अध्यक्ष और कोर गु्रप के अलावा आजीवन सहयोग निधि टीम के साथ करेंगे मंथन।

यह भी पढ़ें: विधायकों को संगठन के पास आना चाहिए: अजय भट्ट 

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए उक्रांद ने फिर भरी हुंकार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के हर मंडल तक पहुंचेगी पीएम के मन की बात  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.