Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए उक्रांद ने फिर भरी हुंकार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 07 Sep 2017 09:18 PM (IST)

    उत्तराखंड क्रांति दल के जिला सम्मेलन में पार्टी ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। कहा कि कांग्रेस व भाजपा कभी भी पहाड़ी क्षेत्र के विकास के हितैषी नहीं रहे।

    गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए उक्रांद ने फिर भरी हुंकार

    पौड़ी, [जेएनएन]: मंडल मुख्यालय में गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल के जिला सम्मेलन में पार्टी ने गैरसैंण को एकसुर से स्थायी राजधानी बनाने के लिए हुंकार भरी। वक्ताओं का कहना था कि जनभावना गैरसैंण को राजधानी बनाने की है, लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस व भाजपा के नेता दोनों ही जनभावनाओं से खेलना शुरू कर देते हैं। इस दौरान सर्वसम्मति से सुबोध पोखरियाल को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष भी चुना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     माल रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेश चंद्र जुयाल ने की। इस दौरान गढ़वाल संसदीय क्षेत्र प्रभारी व चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा कभी भी पहाड़ी क्षेत्र के विकास के हितैषी नहीं रहे। कहा कि उक्रांद ने हमेशा ही पर्वतीय राज्य के विकास की कल्पना को लेकर संघर्ष किया और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। 

    उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेश जुयाल ने कहा कि गैरसैंण जन भावनाओं की राजधानी है और जब तक राजधानी के अलावा यहां के समुचित विकास के लिए कार्ययोजना धरातल पर नहीं उतरती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसके लिए पूरी तन्मयता के साथ कार्य करेंगे। 

    सम्मेलन में बूथ स्तर के साथ ही ग्राम पंचायत पर कार्यकारिणी का गठन कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के अलावा जनहित से जुड़ी समस्याओं के लिए आगे आने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह, भाष्कर बहुगुणा, राकेश डोभाल, महेंद्र सिंह रावत, जीत राम, राकेश डोभाल, विपिन रावत, देवेश उनियाल, श्रवण सिंह, सुधांशू, संदीप कुमार आदि शामिल थे। संचालन भाष्कर बहुगुणा ने किया।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के हर मंडल तक पहुंचेगी पीएम के मन की बात   

    यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के आदेश