विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएनबी ने दस के सिक्के को लेकर कहा कि न आएं बहकावे में, करें ऐसा

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2016 10:18 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 07:30 AM (IST)

पीएनबी के मंडल प्रबंधक के मुताबिक आरबीआइ के जारी निर्देशों के अनुसार दोनों तरह के दस रुपये के सिक्के पूर्ण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: बाजार में दस रुपये के सिक्कों के संबंध में पीएनबी ने अपना रुख स्पष्ट किया। पीएनबी के मंडल प्रबंधक के मुताबिक आरबीआइ के जारी निर्देशों के अनुसार दोनों तरह के दस रुपये के सिक्के पूर्ण रूप से वैध हैं। सभी बैंकों में इनका लेन-देन किया जा सकता है।
पिछले कुछ दिनों से देहरादून में दस रुपये के सिक्कों को लेकर लोगों में भ्रांतियां बनी हुई हैं। कई स्थानों पर तो दुकानदारों ने दस के सिक्के लेना बंद कर दिया है। यही नहीं यह भी फैलाया जा रहा है कि दस रुपये के नकली सिक्के बाजार में चलाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सिक्के चलाना मुश्किल हो गया है।

पढ़ें-दस का सिक्का बना जी का जंजाल, कौन असली और कौन नकली
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रबंधक अनिल कुमार खोसला ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व दस रुपये के सिक्कों के संबंध में जनता को गुमराह कर रहे हैं। बताया कि आरबीआइ की ओर से पूर्व में ही स्पष्ट किया जा चुका है कि दस रुपये के जारी सिक्के पूर्णत: वैध हैं और इन्हें बिना किसी डर के स्वीकार करना चाहिए।

पढ़ें:-दस रुपये के नकली सिक्के ने असली को बनाया '10 नंबरी'
उन्होंने कहा कि यह अफवाहें फैली है कि दो तरह के सिक्के प्रचलन में हैं जिसमें से एक में 10 और दूसरे में 15 लाइन हैं। इनमें से एक नकली हैं। उन्होंने बताया कि जालसाजी से बचने के लिए सरकार सिक्कों के डिजाइन में परिवर्तन करती रहती है। यह दोनों ही सिक्के वैध हैं।

पढ़ें:-सावधान! बाजार में दस रुपये के नकली सिक्के
पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाओं में दस रुपये स्वीकार किए जा रहे हैं। इसके लिए मंडल की सभी शाखाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वो किसी भी बहकावे में न आकर अपनी कमाई को असामाजिक तत्वों को कम पैसों में न दें और बैंक आकर इसकी पुष्टि करें। आवश्यकता पड़ने पर सिक्कों को पीएनबी की किसी भी शाखा में बदला जा सकता है।
पढ़ें:-उत्तरकाशी में एक लाख से अधिक रुपये के नकली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पढ़ें:-स्टेट बैंक ने स्पष्ट किया, दस रुपये के सिक्के की अफवाह पर न दें ध्यान