विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा केदार के अभिषेक का घी भी मिलावटी, जानिए मिलावट का खेल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 10 Aug 2017 11:00 AM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 09:04 PM (IST)

बाबा केदारनाथ के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाले देसी घी में भी मिलावट है। चारधाम यात्रा मार्गों पर स्पैक्स संस्था ...और पढ़ें

बाबा केदार के अभिषेक का घी भी मिलावटी, जानिए मिलावट का खेल
बाबा केदार के अभिषेक का घी भी मिलावटी, जानिए मिलावट का खेल

देहरादून, [जेएनएन]: बाबा केदारनाथ के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाले देसी घी में भी मिलावट है। चारधाम यात्रा मार्गों पर स्पैक्स संस्था की ओर से की गई खाद्य पदार्थों की जांच में यह खुलासा हुआ है। संस्था ने दावा किया है कि उक्त घी में 88 फीसद तक मिलावट की गई है।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में संस्था के सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि 25 मई से 20 जुलाई तक चले अभियान में संस्था ने चारधाम यात्रा मार्ग पर 47 स्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 1143 सैंपल लिए। इनमें से 983 नमूनों में मिलावट पाई गई। कोडियाला, गंगोरी, भटवाड़ी, गंगनानी में तो सरसों के तेल व रोली में 100 फीसद तक मिलावट पाई गई। 

इनमें संस्था की ओर से देहरादून-बदरीनाथ-केदारनाथ मार्ग पर 648 सैंपल में से 561, गंगोत्री मार्ग पर 282 नमूनों में से 241, यमनोत्री मार्ग पर 213 में से 181 नमूनों में मिलावट पाई गई।

इन स्थानों पर पाई मिलावट

देहरादून से बदरीनाथ-केदारनाथ मार्ग 

कोडियाला, बदरीनाथ, केदारनाथ, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, पीपलकोटी, ऋषिकेश, उखीमठ, तिलवाड़ा, माणा, दून, जोशीमठ, व्यासी, श्रीकोट, गुप्तकाशी, नंदप्रयाग, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग, डोईवाला, गोविंदघाट, चोपता, चमोली। 

गंगोत्री मार्ग

नरेंद्रनगर, हर्षिल, गंगोत्री, टिहरी, धरासू, उत्तरकाशी, चंबा, आगराखाल, डूंडा। 

यमनोत्री मार्ग

नौगांव, बड़कोट, बर्नीगाड, कैंपटी, मसूरी, यमनोत्री, राजपुर, हनुमान चट्टी, नैनबाग। 

इन खाद्य पदार्थों में मिले ये मिलावटी तत्व

चाय-पुरानी चाय, रंग, क्रोमियम डाई।

कॉफी-इमली के बीज। 

इलाइची दाना-रानीपाल व टीनोपाल

शहद-घटिया चीनी

रोली-मैटेलिक रंग

टमाटर सॉस-रंग, कद्दू, रोहडामिन-बी

चिली सॉस-मैलेचाइट ग्रीन

सिरका-एसिटिक एसिड

हल्दी-मैटेनिल पीला, लैड्ड क्रोमेट

लाल मिर्च-रोहडामिन-बी, गेरू

धनिया-मिट्टी, लकड़ी का बुरादा

गरम मसाला-पुराना धनिया, मिट्टी व लीद

दूध-स्किम्ड दूध, कॅस्टर तेल, सोडा, चीनी, बोरिक एसिड, बटर ऑयल। 

पनीर-स्किम्ड दूध, बटर ऑयल, रिफाइंड

मिठाई-रंग, स्किम्ड दूध, बटर ऑयल, रिफाइंड, घटिया तेल

घी-बटर ऑयल, डालडा

सरसों का तेल-अलसी का तेल, मोबिल ऑयल, कास्टर ऑयल, मैटेनिल पीला। 

रिफाइंड-मोबिल ऑयल, मेटेनिल पीला।

यह भी पढ़ें: अब जंक फूड को कहना होगा बाय-बाय, नहीं माने तो भरना होगा हर्जाना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।