विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव के लिए करेंगे यज्ञ, ताड़का आएगी पर सरकार बनेगी आप की: कुमार विश्वास

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 22 Nov 2015 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 08:44 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। 2017 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। 2017 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड को बर्बाद करने का काम किया है। दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग किया है। साथ ही यहां की भूमि को उद्योगपतियों को गिरवी रखा जा रहा है।
कुमार विश्वास आज देहरादून में आप के प्रदेश के पहले प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि 70 का अखाड़ा हमारे लिए नया नहीं है। हम दो बार लड़े हैं और दोनों पर जीते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऋषि-मुनियों की भूमि है। यहां यज्ञ करना है। यज्ञ में ताड़का आदि राक्षक तो आएंगे ही, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने रामदेव पर बिना नाम लिए निशाना साधा। कहा कि कुछ ऋषि भी प्रचार में आएंगे। वहीं, लालू और केजरीवाल के गले मिलने को उन्होंने सामान्य शिष्टाचार की मुलाकत बताया। गैरसैंण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस पर पब्लिक ओपिनियन पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने खुद को उत्तराखंड का बताते हुए कहा कि मैं भी यहां का वोटर हूं। उत्तराखंड और पंजाब में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा के कई बड़े नेता उनकी पार्टी के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं। 2013 में आई आपदा के दौरान प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत किया जा रहा है। 2017 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी, जबकि पंजाब में ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का उन्होंने दावा किया।
पढ़ें:-बिहार चुनाव में हार भाजपा के लिए सबक : नकवी