विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार चुनाव में हार भाजपा के लिए सबक : नकवी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 22 Nov 2015 03:48 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 04:16 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में मिली हार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में मिली हार भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लिए सबक है। पार्टी इसकी पूरी समीक्षा करेगी और कमियों को दूर करेगी। उन्होंने सम्मान वापस करने को राजनीति बताया और कहा है कि यह महज चुनावी मुद्दा बनाने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध

केंद्रीय मंत्री नकवी रविवार को जिले के महम में एक शादी समारोह में आए थे। इस मौके पर भाजपा के जिले के अधिकतर वरिष्ठ नेता नदारद रहे। जिला का कोई बड़ा भाजपा नेता नकवी की आगवानी करने नहीं पहुंचा। पिछले विधानसभा चुनाव में महम से भाजपा प्रत्याशी रहे शमशेर सिंह खरकड़ा भी नकवी से मिलने नहीं पहुंचे। इस माैके पर भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकाेष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा ही मौजूद रहे।

रोहतक के महम में एक शादी समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों से देश की छवि में सुधार हुआ है। इससे देश में पिदेशी निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर में इजाफा होगा। मोदी सरकार देश के विकास के लिए कृतसंकल्प है। गरीबों का उत्थान और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर जुटाना सरकार का लक्ष्य है। सरकार इसके लिए पूरी तरह जुटी है।