विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 21 Nov 2015 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 04:13 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने एक महत्‍वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल में भाग लेने पर प्रतिबंध्‍या लगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल में भाग लेने पर प्रतिबंध्या लगा दिया है। सरकार ने आदेश जारी कर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के धरना, हड़ताल और प्रदर्शन आदि में भाग लेने पर रोक लगा दी है।

सामूहिक अवकाश भी नहीं होगा स्वीकृत

इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने हड़ताल, धरना और प्रदर्शन के लिए कर्मचारियोंं के सामूहिक आकस्मिक अवकाश स्वीकृत न करने का निर्णय भी किया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षोंं, मंडलायुक्तों व अन्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। समझा जाता है कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की धमकी के बाद यह कदम उठाया गया है।

हरियाणा रोडवेज के कर्मग्चारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुबंध पर निजी बसें चलाने के निर्णय के विरोध में हड़ताल परी जाने की धमकी दी है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के आए दिन हड़ताल पर जाने से भी राज्य सरकार परेशान है।