विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेजुएशन सेरेमनीः 53 कैडेट आइएमए की मुख्यधारा में हुए शामिल

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 01 Dec 2017 10:10 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 01 Dec 2017 09:13 PM (GMT+05:30)

आर्मी कैडेट कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी में 53 कैडेट भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए। वे एक साल ...और पढ़ें

ग्रेजुएशन सेरेमनीः 53 कैडेट आइएमए की मुख्यधारा में हुए शामिल
ग्रेजुएशन सेरेमनीः 53 कैडेट आइएमए की मुख्यधारा में हुए शामिल

देहरादून, [जेएनएन]: सिपाही के रूप में फौज के आधारभूत ढांचे को करीब से जाना और अब अधिकारी बनकर सेना को अपने नेतृत्व कौशल से मजबूत बनाएंगे। आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की ग्रेजुएशन सेरेमनी में 53 कैडेट भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की मुख्यधारा में शामिल हुए। अब वे अकादमी में एक साल का कड़ा प्रशिक्षण लेकर सेना में अधिकारी के रूप में पदार्पण करेंगे।

आज आइएमए के कमांडेंट (ले.ज.) एसके झा ने आर्मी कैडेट कॉलेज के 110 वें कोर्स के  कैडेटों को ग्रेजुएट्स की उपाधि व अवार्ड दिए। 29 कैडेट ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम और 24 साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएट बने। कॉलेज से पासआउट होने के बाद यह कैडेट आइएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेंगे।

कमांडेंट ने सैन्य अफसर बनने की राह पर अग्रसर कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कैडेट्स को याद दिलाया कि एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में ऐसे जांबाज अफसर दिए हैं, जिन्होंने अपनी क्षमता के बलबूते कई पदक जीते। इस दौरान एसीसी विंग के कमांडर ब्रिगेडियर रवि डिमरी, प्रधानाचार्य डा नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

इनको मिला अवार्ड

चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल

गोल्ड मेडल-पाटिल मनोज पांडुरंग।

सिल्वर मेडल-विशाल सागर।

ब्रांज मेडल-कपिल।

कमाडेंट्स बैनर-नुबरा कंपनी।

कमाडेंट्स सिल्वर मेडल

सर्विस सब्जेक्ट्स-नवदीप शर्मा।

ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम-पाटिल मनोज पांडुरंग।

साइंस स्ट्रीम-कपिल।

यह भी पढ़ें: आइएमए देहरादून में नौ दिसंबर को होगी पासिंग आउट परेड

यह भी पढ़ें: युवा अब जान सकेंगे एनडीए और सीडीएस की चयन प्रक्रिया, खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यह भी पढ़ें: अब सेना में अपना लोहा मनवाएंगी बेटियां, बन रही फौलाद