विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच फरवरी से दून में राष्ट्रीय आरोग्य मेला

By Edited By:
Published: Thu, 04 Feb 2016 01:01 AM (GMT+05:30)

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों व शोध कार्यो के बारे में आम जनता को जागरूक

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों व शोध कार्यो के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से केंद्रीय आयुष मंत्रालय पांच से देहरादून में राष्ट्रीय आरोग्य मेला-2016 का आयोजन करने जा रहा है। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद यसो नाईक पांच फरवरी को मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में इस मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

बुधवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश से बीमारियों के स्तर को कम करने के लिए गंभीर है। आयुष चिकित्सा के तहत आयुर्वेद, योग व नेच्यूरोपैथी, यूनानी, सौवारिगपा, सिद्धा, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि नेशनल आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य इन प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के बारे में आमजन को जागरूक करना है।

आयुर्वेदिक दवाओं के उत्पादन से जुड़ी 66 औद्योगिक समूह भी मेले में शिरकत करेंगे। सीआइआइ के स्टेट काउंसिल के चेयरमैन डा. एस फारुख ने बताया कि इस मेले में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, सिद्धा, योग व प्राकृतिक चिकित्सा के स्टॉल लगेंगे। उपचार के घरेलू तरीकों व औषधियुक्त पौधों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इनसेट..

दस फरवरी को कृमि निवारण दिवस

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को कृमि निवरण दवा एलबंडाजोल खिलाई जाएगी। प्रदेश के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी में आशाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यह दवा खिलाई जाएगी।

इसके लिए आशा को 100 रुपये मानदेय मिलेगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न विभाग भी अपनी भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक विकास व मानसिक क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उधर, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कृमि निवारण दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, उक्त दिवस पर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, बस स्टैंड, स्वास्थ्य केंद्रों आदि पर बच्चों को दवा खिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की मानिट¨रग के लिए टीम बनाई जाए। साथ ही, 15 फरवरी को मापअप राउंड में छूटे हुए बच्चों को भी दवा खिलाई जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश, सचिव भूपिंदर कौर औलख, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।