विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रो पपोला का निधन

By Edited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 01:01 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, देहरादून चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रो टीएस पपोला का सोमवार सुबह दिल्ली मे

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, देहरादून

चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रो टीएस पपोला का सोमवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। बसंत कुंज स्थित निवास पर 74 वर्षीय प्रो पपोला ने अंतिम सास ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो पपोला अपने पीछे पत्‍‌नी, दो पुत्रिया और एक पुत्र छोड़ गए हैं। वह मूल रूप से बागेश्वर जिले के निवासी थे। राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रो पपोला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रो पपोला ने इसी वर्ष 24 फरवरी को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वह 1987 से 1995 तक केंद्रीय योजना आयोग में सलाहकार पद पर रहे थे। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय संस्थाओं में भी प्रो पपोला ने महत्वपूर्ण सेवाएं दी। उन्होंने 14 किताबें व सत्तर से अधिक रिसर्च पेपर व जर्नल भी लिखे। प्रो. पपोला ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं आईएलओ, यूएनसीटीएडी (अंकटाड), यूएनआईडीओ (यूनिडो), यूएनआईसीईएफ (यूनिसेफ) और यूएनडीपी के विशेष कायरें के तहत बाग्लादेश, इंडोनेशिया और फिलीपींस में भी विशेष योगदान दिया। उनके निधन पर कालीदास रोड स्थित राज्य वित्त आयोग कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धाजलि दी गई। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सचिव एलएम पंत, सीएमएस बिष्ट, अविकल थपलियाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।