विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ रैली निकाली

By Edited By:
Published: Sun, 24 Feb 2013 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2013 01:19 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण प्रतिनिधि, विकासनगर : स्थानीय संत निरंकारी मंडल की ओर से नगर में रविवार को पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने शहर में जमा हुए कूड़े के ढेरों को साफ कर उनका निस्तारण किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने शहर को पॉलीथीन मुक्त करने का जनता से आह्वान किया।

रैली चुंगी नंबर एक से शुरू होकर मुख्य बाजार से होती हुई डाकपत्थर तिराहे पर समाप्त हुई। 'पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ रैली' में कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के मुख्य स्थलों पर लगे कूड़े के ढेरों को साफ किया गया और जगह जगह पड़ी पॉलीथिन को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। निरंकारी मंडल के प्रांत मुखी साहिब राम ने कहा कि निरंकारी मंडल एक स्वस्थ आध्यात्मिक समाज की स्थापना का ध्येय रखता है, जो कि स्वच्छ वातावरण में ही संभव है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित की गई है। रैली के माध्यम से जनता को दूषित पर्यावरण से होने वाले नुकसान के साथ ही क्षेत्र को पॉलीथीन मुक्त रखने का संदेश भी दिया गया। रैली में शामिल सेवादारों ने निष्पक्ष भाव से नगर क्षेत्र की गंदगी को साफ किया। जनता से भी अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें।

रैली में डीएस रावत, वीके पड्डा, विमल डबराल, विक्रम सिंह सजवाण, वीके वैश्य, वनिता आर्य, भारती रावत, विनोद पठानिया, चंद्रमोहन, राकेश, पूजा सजवाण, मधु सती आदि शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर