विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंपावत में ट्रक और कार की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, पांच घायल

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 29 Mar 2017 09:07 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 03:45 AM (IST)

चंपावत में ट्रक और कार की टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरी। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

चंपावत में ट्रक और कार की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, पांच घायल
चंपावत में ट्रक और कार की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, पांच घायल

चंपावत, [जेएनएन]: जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ट्रक और आल्टो कार की भिड़ंत में दंपती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

धौन के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या व आल्टो कार आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक और कार 20 मीटर खाई में गिर गए। खाई में गिरते समय ट्रक के नीचे आल्टो कार दब गई।

घटना के समय आल्टो कार में पांच लोग सवार थे। दो लोगों चालक नवीन सिंह माहरा (45 वर्ष) निवासी कर्णकरायत लोहाघाट व जगदीश सिंह माहरा (46 वर्ष) निवासी जनकाण्डे जैसे-तैसे कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकले। इसके बाद तीन लोग कार में ही फंसे रहे। तीसरा व्यक्ति सुनील जोशी (30 वर्ष) पुत्र कैलाश जोशी निवासी खटीमा को एक घंटे बचाव कार्य के बाद निकाला गया। 

दो लोग केशव कार्की (50 वर्ष) निवासी दिगालीचौड़ व उनकी पत्नी दोनों कार में ही फंसे रहे। साढ़े चार घंटे तक राहत व बचाव कार्य चला। क्रेन मंगाकर ट्रक को ऊपर खींचा गया तब दोनों को निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों पति-पत्नी दम तोड़ चुके थे। 

दुर्घटना के समय ट्रक का चालक रघुनाथ (40 वर्ष) निवासी भिंगराड़ा उसका सहायक प्रकाश शर्मा (25 वर्ष) निवासी भिंगराड़ा बाहर छिटक गए थे। दोनों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों व आपातकालीन सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें: डंपर अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा, चालक की मौत

यह भी पढ़ें: कोटद्वार में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत