विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज हवा से टूटी हाईटेंशन लाइन, अंधेरे में डूबा रहा चम्‍पावत

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Wed, 23 Sep 2015 08:48 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Sep 2015 10:36 PM (GMT+05:30)

चम्‍पावत में कल मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन टूटने से पूरा चम्‍पावत अंधेरे में डूब गया।

News Article Hero Image

चंपावत। चंपावत में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन टूट गई। इससे पूरा चंपावत अंधेरे में डूब गया।

कल शाम चंपावत के ग्राम लमाई के पास एक पेड़ तेज हवा से हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे अर्थ वायर टूट गया ओर जिला मुख्यालय की बिजली गुल हो गई। रात भर प्रयास करने के बाद ही विद्युत कर्मियों को फॉल्ट मिला।

बता दें कि चंपावत जिले के लिए पिथौरागढ से होकर बिजली आपूर्ति होती है। लाइन अधिकांश जगह जंगल से होकर गुजरती है। इस वजह से अक्सर लाइन में फॉल्ट आ जाता है।
पढ़ें- सात राज्यों में मौसम का उत्तराखंडी मॉडल