चंपावत में टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल
चंपावत में देवीधूरा बाराही धाम से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो वाहन चंपावत-नैनीताल जिले की सीमा से लगे द्यारखोली के पास खाई में गिर गई। ...और पढ़ें

चंपावत, [जेएनएन]: देवीधूरा बाराही धाम से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो वाहन चंपावत-नैनीताल जिले की सीमा से लगे द्यारखोली के पास खाई में गिर गई।
जानकारी के अनुसार, टाटा गोल्ड सूमो वाहन (04 टीए 7091) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सेवलकन्या के पूर्व प्रधान रतन सिंह सहित बालक व एक अन्य व्यक्ति को चोट आई हैं। तीनों गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए वाहन के जरिए हल्द्वानी ले जाया गया है।
दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण घायलों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग नैनीताल जनपद के सुनकोट के रहने वाले हैं। वह देवीधूरा स्थित बाराही देवी शक्तिपीठ से पूजा-अर्चना कर घर की ओर लौट रहे थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।