Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 27 May 2017 06:00 AM (IST)

    भारत हार्ट इंस्टीट्यूट के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने देवरानी-जेठानी को टक्कर मार दी। इससे गंभीर घायल होने पर दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत

    देहरादून, [जेएनएन]: भारत हार्ट इंस्टीट्यूट के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने देवरानी-जेठानी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों व पुलिस ने उन्हें भारत हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों महिलाएं मूल रूप से ग्राम-सौंध, तहसील-मोरी (उत्तरकाशी) की रहने वाली थीं। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक पवित्री देवी (52 वर्ष) पत्नी भजन सिंह और नीलम रावत (42 वर्ष) पत्नी भरत सिंह सुमन नगर (धर्मपुर) में किराये पर रह रही थीं। दोनों जेठानी-देवरानी थीं। पवित्री के पति भजन सिंह पिछले कई दिन से ईसी रोड स्थित भारत हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हैं।  पवित्री और नीलम भारत हार्ट इंस्टीट्यूट पहुंचीं। अस्पताल जाने के लिए दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं कि तभी धर्मपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया गया।  

    थानाध्यक्ष डालनवाला यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी चालक अंकित (19 वर्ष) पुत्र श्यामलाल निवासी नौगांव पुरोला उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी हल्की चोटें आई हैं, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई राहुल गंभीर रूप से घायल है। राहुल फिलहाल भारत हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती है। अंकित मसूरी में पढ़ाई करता है, जबकि राहुल दून में रहता है। वह राहुल से मिलने के लिए दून आया था और यहां से दोनों मसूरी जा रहे थे।

    यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 24 की मौत; छह घायल

    यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की बस पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच की मौत

    यह भी पढ़ें: बरातियों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, पांच की मौत