विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाय के साथ कुकर्म किया, खूब पिटा

By Edited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 08:47 PM (IST)

चम्पावत : एक नेपाली ने रात के वक्त गौशाला में घुसकर गाय के साथ कुकर्म किया। आहट होने पर जगे लोगों ने

News Article Hero Image

चम्पावत : एक नेपाली ने रात के वक्त गौशाला में घुसकर गाय के साथ कुकर्म किया। आहट होने पर जगे लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं घटना से गुस्साए भाजपा व ¨हदूवादी संगठनों के लोगों ने एसपी व एसडीएम का घेराव किया। उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों व नेपालियों का सत्यापन सख्ती से कराने की मांग उठाई।

मंगलवार की रात गोरलचौड़ निवासी सुरेंद्र नाथ की गौशाला के ताले टूटे हुए थे और एक गाय के पांव बंधे थे। सुबह जब लोगों ने देखा तो किसी की शरारत समझी। बुधवार की रात करीब नौ बजे जब गौशाला से पशुओं की आवाज आई तो सुरेंद्र को शक हुआ। उन्होंने आसपास के युवाओं के साथ गौशाला में देखा तो एक युवक नग्न अवस्था में गाय के पांव व मुंह बांध कर कुकर्म कर रहा था। इस पर युवाओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने युवक की जमकर धुनाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम बालकृष्ण राणा (23) पुत्र साकर राणा निवासी गली नंबर-तीन, महेंद्रनगर(नेपाल) बताया। उसने बताया कि वह साथियों के साथ किराये पर रहकर एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता है। गौशाला तक उसे दो लोग छोड़ गए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सुबह जब भाजपा नेताओं व ¨हदूवादी संगठनों के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह गुस्से से भर गए। वे पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, ¨हदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकिशोर सिंह बोहरा, विहिप के जिला मंत्री मोहित पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल का घेराव कर कुकर्मी को जनता के हवाले करने की मांग की। बाद में एसपी दलीप सिंह कुंवर व एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल भी कोतवाली पहुंचे। उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हिंदूवादी, नेपाली को जनता के हवाले करने या फिर उसे बाजार में सरेआम घुमाने की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि ऐसा करने से इस तरह की मानसिकता के लोगों के भीतर खौफ पैदा होगा। अन्यथा इससे भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। करीब एक घंटे तक लोगों की एसपी व एसडीएम से हुज्जत होती रही। इसी बीच पुलिस ने मेडिकल करा कर नेपाली को कोर्ट भेज दिया। बाद में लोग शांत हो गए।

सभी ने एसपी से क्षेत्र में रह रहे मजदूरों व नेपालियों को सख्ती के साथ सत्यापन कराने की मांग की। घेराव करने वालों में भाजपा नेता गोविंद सामंत, राजेश उप्रेती, कैलाश पांडेय, सुरेश जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष मनोज महर, महामंत्री योगेश पुनेठा, मनोज तड़ागी, सभासद प्रकाश नाथ, नरेश जोशी, ललित पांडे, राहुल गिरी, जयदत्त जोशी, सोनू डबराल, अमित गोस्वामी, मुकेश पुनेठा, विजय रंसवाल आदि शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले शराब पी। उसके बाद गौशाला में वह अकेले ही घुसा था।

::::::::::::::::

पुलिस ने लिया समझदारी से काम

चम्पावत : पुलिस ने समझदारी से काम न लिया होता तो नेपाली के साथ कुछ भी हो सकता था। उसके कृत्य से लोग इतने गुस्से में थे कि वे उसे कोतवाली में ही पीट-पीटकर अधमरा कर देते। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने नेपाली को चुपचाप मेडिकल के जिला अस्पताल भेजा और वहीं से सीधे कोर्ट भेज दिया। लोग एसपी के समक्ष भी नेपाली को पैदल ही कोर्ट तक ले जाने की मांग पर अड़े थे। आरोपी के कोर्ट पहुंचने की जानकारी होने पर लोग शांत हो गए।

::::::::::::::::::

सत्यापन नहीं होने पर ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना

चम्पावत : एसपी डीएस कुंवर ने बताया कि वह दिखवा रहे हैं कि आरोपी का सत्यापन हुआ था या नहीं। अगर सत्यापन नहीं हुआ होगा तो ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। बताया कि सभी थानों की पुलिस को सत्यापन का कार्य तेजी से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ठेकेदारों व बाहरी मजदूरों को किराये पर रखने वाले लोगों से भी सत्यापन करा लेने को कहा है। चेतावनी दी है कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति बगैर सत्यापन के रह रहा होगा तो मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।