विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरेश प्रभु आज करेंगे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का शिलान्यास

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 08:42 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2016 07:00 AM (IST)

आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह काशीपुर-हल्द्वानी रेल लाइन के विस्तारीकरण की शुरुआत भी करेंगे।

News Article Hero Image

गैरसैंण (चमोली), [जेएनएन]: बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सपना अब धरातल पर उतरेगा। गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह काशीपुर-हल्द्वानी रेल लाइन के विस्तारीकरण की शुरुआत भी करेंगे। रेल मंत्री के गैरसैंण आगमन को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह है। सुरेश प्रभु यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा में भी भाग लेंगे।

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 126 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज लाइन में दस स्टेशन होंगे। इसके साथ ही रास्ते में 15 सुरंग और 15 पुल होंगे। इनमें सबसे बड़ी सुरंग 15 किमी और सबसे छोटी तीन किमी लंबी होगी। पहले चरण के लिए केंद्र सरकार 16 हजार दो सौ करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे चुकी है।

पढ़ें:-कर्णप्रयाग रेल लाइन को 16 हजार 200 करोड़ की मंजूरी

गैरसैंण की उप जिलाधिकारी स्मृति परमार ने बताया कि तैयारियों के लिए मुरादाबाद रेल वृत्त के अधिशासी अभियंता (निर्माण) ललित सचदेवा गैरसैंण पहुंच गए हैं। गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री हरिद्वार-लक्सर के दोहरीकरण, हरिद्वार-देहरादून लाइन के विद्युतीकरण, मुरादाबाद रेल मंडल के आठ अंडरपास, हरिद्वार व देहरादून में स्वचलित सीढ़ी तथा लिफ्ट का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

पढ़ें: देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों तक भी पहुंचेगी रेल

दूसरी ओर, सुरेश प्रभु के दौरे को देखते हुए भाजपाई परिवर्तन रैली को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्य समारोह राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। रैली के लिए भाजपाई गांव-गांव जाकर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

पढ़ें: रेलवे लाइन के फिर सर्वे करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।