विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 08:47 PM (IST)

चमोली जिले के गोपेश्‍वर में सीएम ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद नगर पालिका के नव निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

गोपेश्वर(चमोली), [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस मैदान में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नगर पालिका के बस स्टेशन के निकट बनाए गए नव  निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री रावत हेलीकाप्टर से स्पोटर्स स्टेडियम में उतरे। यहां से कार के जरिये सबसे पहले वह गोपीनाथ मंदिर गए। यहां माथा टेककर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह पुलिस मैदान पहुंचे। 

यहां पर उन्होंने विभिन्न विभागों की करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया। उसके बाद पुलिस के निर्भीक कार्यक्रम में सिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के नव निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधायक महेंद्र भट्ट, मगन लाल शाह, सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल भी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें: अमित शाह की क्लास को भाजपा का रिपोर्ट कार्ड तैयार

यह भी पढ़ें: एक क्लिक पर मिलेगा भाजपा का अतीत और वर्तमान