विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल मंत्री आज गैरसैंण में, तैयारियां पूरी

By Edited By:
Published: Thu, 24 Nov 2016 01:00 AM (IST)

संवाद सूत्र, गैरसैंण : केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को गैरसैंण में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-क

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, गैरसैंण : केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को गैरसैंण में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई रेल योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया जाएगा।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने गैरसैंण पहुंच रहे रेल मंत्री सुरेश प्रभु दोपहर 12 बजे सूबे के पूर्व सीएम भुवनचंद्र खंडूड़ी के साथ गैरसैंण के सलियाणा बैंड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार से रैली स्थल जीआइसी मैदान पहुंचेंगे। यहां वह रैली को संबोधित करेंगे। रेल मंत्री के गैरसैंण दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की है। भाजपा कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र ¨सह नेगी ने आयोजन के संबंध में बताया कि पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी , रमेश पोखरियाल निशंक, भगत ¨सह कोश्यारी सहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी महेंद्र भट्ट , पूर्व उपाध्यक्ष धन ¨सह नेगी सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी रैली में उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर रेलवे अधिकारी भी गैरसैंण पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर रेलवे मेंटीनेंस के उच्चाधिकारी एसएसई लक्सर शिव ¨सह रावत, एसएसई हरिद्वार बीएस रावत तथा रेलवे निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ललित सचदेवा टीम सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बताया गया है कि महाप्रबंधक उत्तरी रेलवे एके पूठिया, डीआरएम प्रमोद कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र व डीआरएम निखिल पांडे भी देर शाम तक गैरसैंण पहुंच जाएंगे।

इनका होगा शिलान्यास

- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का शिलान्यास

- रेलवे डब¨लग ऑफ हरिद्वार-लक्सर सेक्शन

-देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट व दो ऐलीवेटर

3- हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चार लिफ्ट व छह ऐलीवेटर

4- लाल कुंआ मैकेनाइज लाउंड्री व सेकेंड कोच वा¨शग पिच

इनका होगा लोकार्पण

- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्री विश्राम को तीनों प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड

-काशीपुर रेलवे स्टेशन में प्राइवेट भाड़ा टर्मिनल

- हेमपुर स्माइल पर नया फ्रंट टर्मिनल

-हल्द्वानी स्टेशन पर यात्री विश्राम को प्लेट फार्म शेल्टर व कोच इंडिकेशन बोर्ड

- रुद्रपुर सिटी स्टेशन पर यात्री वे¨टग रुम एवं कोच इंडिकेशन बोर्ड

6- लालकुंआ रेलवे स्टेशन पर यात्री विश्राम गृह एवं कोच इंडिकेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।