यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोटबंदी से दिक्कतों की समीक्षा की
गोपेश्वर : रिजर्व बैंक में संयुक्त सचिव आरके सुधांशु ने गोपेश्वर में बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर नो

गोपेश्वर : रिजर्व बैंक में संयुक्त सचिव आरके सुधांशु ने गोपेश्वर में बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर नोट बंदी से हो रही दिक्कतों की समीक्षा की।
उन्होंने बैंक अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के साथ आरबीआई के दिशा निर्देशों को हर हालत में पूरा करने को कहा। जिला प्रशासन ने उन्हें जिले में कैश की कमी से अवगत कराया। उन्होंने बैंक प्रबंधन व जिला स्तरीय अधिकारियों को आरबीआई के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि नोट बदलने की प्रक्रिया केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार हो। उन्होंने कहा कि शादी या अन्य मामलों में आरबीआइ के निर्देशों के अनुसार किसानों व अन्य लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी सहित कई अधिकारियों ने समस्याएं रखी।