यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी तो खैर नहीं
कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग के नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने कहा कि नगर क्षेत्र की यातायात व कानून

कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग के नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने कहा कि नगर क्षेत्र की यातायात व कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना उनकी प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों पर यदि कोई शराब पीता पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाइ्र की जाएगी।
उन्होंने कहा कि व्यस्त तिराहे व पंप परिसर में वाहनों का जमावड़ा न हो इसके लिए टैक्सी यूनियन सहित जीएमओ व रूपकुंड वाहन कंपनियों से रायसुमारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल व सार्वजनिक स्थानों पर शराब की पाबंदी पूर्व की भांति लागू है और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग , लंगासू, सिमली, गौचर में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया में गति दी जाएगी। क्षेत्रवासियों व अभिभावकों से युवाओं में बढ़ते नशे की लत के लिए सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर ऐसे स्थानों को चिहिनत किया जाएगा जहां युवा वर्ग नशे का उपयोग कर रहे हैं।