यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुर्घटनाओं पर अंकुश को करें यातायात नियमों का पालन
गोपेश्वर : जिलाधिकारी ने जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व सड़क दुर्घटनाएं रोकने को चे¨कग अभ

गोपेश्वर : जिलाधिकारी ने जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व सड़क दुर्घटनाएं रोकने को चे¨कग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करना होगा। अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं चालक की गल्तियों से होती है। ओवर लो¨डग , नशे में वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करना, नींद सहित अन्य लापरवाही दुर्घटना के कारण बनती हैं। परिवहन विभाग व पुलिस को लगातार वाहनों की चे¨कग के साथ साथ लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए। बैठक में बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने के नियम को कड़ाई से लागू करने की बात कही गई। निर्णय लिया गया कि जिले में सड़कों में दुर्घटना स्थलों को चिह्नित कर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के अनुसार क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर वाहनों के लाइसेंस को निरस्त किया जाए। बैठक में उपजिला अधिकारी गैरसैंण स्मृति परमार , उपजिला अधिकारी थराली सीएस डोभाल , डीएस रावत सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।