यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रक्षासूत्र बांध लिया बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
गोपेश्वर : हिमाद समिति के सदस्यों ने पीस पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को रक्षासूत्र बांधकर बच्चो

गोपेश्वर : हिमाद समिति के सदस्यों ने पीस पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को रक्षासूत्र बांधकर बच्चों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
हिमाद समिति चाइल्ड लाइन सेवा 1098 के तहत बच्चों की सुरक्षा के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पीस पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर चाइल्ड लाइन सेवा के निदेशक उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि चाइल्ड लाइन सेवा केंद्र सरकार की ओर से 1998 में शुरू की गई थी। इसमें बच्चों एवं किशोरों को 1098 पर काल के माध्यम से सुरक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि समेकित बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आवश्यकता वाले बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसके तहत शोषण, दुर्व्यवहार, बाल मजदूर, यौन उत्पीड़न से ग्रसित एवं आवश्यकता वाले अनाथ, गरीब, विकलांग बच्चों के विरुद्ध शोषण को रोकने का काम करता है। चाइल्ड लाइन समन्वयक प्रभा रावत ने कहा कि 1098 सेवा का विजन एवं मिशन है कि सभी बच्चों को अधिकार, सुरक्षा और फ्रेंडली वातावरण मिले। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल राणा, प्रबंधक सतेंद्र परमार, सुभाष कुमार, विक्रम ¨सह, भागीरथी रावत, किशोर बिष्ट, शुभम कार्तिक, स्नेहा, प्रिया, भावना, रितिक, अनुपमा समेत कई लोग मौजूद थे।