यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
समाज में पत्रकारों की भूमिका अहम: रौतेला
संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग: मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने का कि पर्वतीय क्षेत्र में

संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग: मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने का कि पर्वतीय क्षेत्र में पत्रकारों के सामने समाचार संकलन की चुनौती है।
कालेश्वर में पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। और उनके निराकरण की की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पत्रकारों को पेंशन सहित इलाज के लिए सहायता जैसे कार्य सरकार ने किए हैं। जिला पंचायत के अध्यक्ष लखपत बुटोला ने कहा कि मीडिया जनता का सबसे सजग प्रतिनिधि है। मीडिया के माध्यम से जनपक्षीय प्रतिनिधित्व के कई उदाहरण हैं। कार्यक्रम में गौचर नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश नेगी ने पहाड़ों में चुनौतियों के बाद भी जनता के प्रति समाचार पत्रों की भूमिका की सराहना की। चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल ने कहा कि पत्रकारिता की चुनौतियां हर दिन बदल रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुभाष पिमोली, महामंत्री दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष प्रकाश डिमरी, जिलाध्यक्ष महिपाल गुंसाई,संरक्षक एलपी लखेड़ा, राजपाल बिष्ट दिगपाल ¨सह गुसाईं सहित अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर कर्णप्रयाग, गुरुरामराय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष डीएस रावत, दिनेश थपलियाल, पुरुषोत्तम असनोड़ा, जयवीर मनराल, सतीश गैरोला, पुष्कर चौधरी, प्रभात पुरोहित , राजेंद्र असवाल , सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
22 जीओपीपी -3
कैप्शन- कर्णप्रयाग के कालेश्वर में शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती स्कूली छात्राएं। जागरण