विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राइंका की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

By Edited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 05:28 PM (IST)

गोपेश्वर : राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने जिलाधिकारी से कार्रवा

News Article Hero Image

गोपेश्वर : राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

छात्र अभिभावक शिक्षक संगठन के साथ ही नगर पालिका सभासद व स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि अतिक्रमण की सूचना पूर्व में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष को दी जा चुकी है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं करता है तो 28 नवंबर को पीटीए संगठन, व्यापार संघ तथा गोपेश्वर के नागरिक चमोली गोपेश्वर मोटरमार्ग पर चक्काजाम, विद्यालयों व कार्यालयों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखेंगे। ज्ञापन दाताओं में मुरारी लाल, आयुष चौहान, गब्बर ¨सह नेगी, कुशलानंद डिमरी, नवल भट्ट, हेमलता, प्रभा देवी, नंदी देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, सूरज ¨सह, शिशुपाल लाल, जूला देवी आदि शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।