यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
गोपेश्वर: देवर कनेरी में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें 20 से अधिक टीम भाग

गोपेश्वर: देवर कनेरी में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें 20 से अधिक टीम भाग ले रही हैं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत ¨सह बुटोला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कहा युवाओं को खुद आगे आकर अपनी प्रतिभा का परिचय देना होगा। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल, पैदल मार्ग समेत कई समस्याएं हैं। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, भागीरथी कुंजवाल, गजपाल बत्र्वाल, छात्र संघ गोपेश्वर के अध्यक्ष अनूप नेगी शामिल रहे।