यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निरीक्षण में कटे मिले कई पेड़
जोशीमठ: ढाक ग्राम पंचायत के एलाड़ तोक में एनटपीसी के हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत पर एसडीएम योगेंद्र ¨

जोशीमठ: ढाक ग्राम पंचायत के एलाड़ तोक में एनटपीसी के हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत पर एसडीएम योगेंद्र ¨सह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि मौके पर पेड़ कटे मिले। कहा वे स्वयं इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
ढाक के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि
एनटीपीसी ने परियोजना के नाम पर 20 साल में उगाए एलाड़ जंगल में कटान किया। आरोप लगाया था कि बांज, चीड़ समेत अन्य प्रजातियों के 150 से अधिक पेड़ काटे गए। इस मामले में ग्रामीणों ने एलाड़ तोक में कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।