यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गौचर मेले में किया निशुल्क उपचार
गोपेश्वर: नई दिल्ली की संस्था हिमालयन हितकर की ओर से गौचर मेले में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गोपेश्वर: नई दिल्ली की संस्था हिमालयन हितकर की ओर से गौचर मेले में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर में मेदांता अस्पताल समूह के चिकित्सकों ने 1500 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मेलों व अन्य कार्यक्रमों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इससे पहले रुद्रप्रयाग, त्रियुगीनारायण में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर लोगों को लाभ दिया जा चुका है।