यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निरीक्षण में मिली कई खामी, रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी
जोशीमठ: एसडीएम ने आइटीआइ ढाक का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने आइटीआइ क

जोशीमठ: एसडीएम ने आइटीआइ ढाक का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने आइटीआइ की खामियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी।
एसडीएम योगेंद्र सिंह ने आइटीआइ ढाक के निरीक्षण में पाया कि प्रधानाचार्य लंबे समय से गैरहाजिर हैं। बताया गया कि कर्णप्रयाग आइटीआइ के प्रधानाचार्य को यहां का प्रभार दिया गया है। परंतु वह भी अधिकतर समय कर्णप्रयाग में ही रहते हैं। प्रधानाचार्य न होने के कारण कर्मचारियों की उपस्थिति भी उपस्थिति पंजिका में दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान आइटीआइ के कक्षों में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। अधिकतर कक्षों में गंदगी मिली। इस पर एसडीएम ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर भी व्यवस्थित नहीं था, साथ ही पाया कि सभी कर्मी संविदा पर हैं। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है।