विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कीइंग सामान ले जाने का विरोध

By Edited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 06:26 PM (IST)

जोशीमठ: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन औली से पर्यटन विभाग के स्कीइंग उपकरणों को मुंस्यारी ले जाने का स्थानी

News Article Hero Image

जोशीमठ: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन औली से पर्यटन विभाग के स्कीइंग उपकरणों को मुंस्यारी ले जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि औली में लगाए गए स्कीइंग उपकरणों को पर्यटन विभाग द्वारा मुंस्यारी ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औली विश्व पर्यटन स्थल है और यहां पर बर्फबारी के बाद स्कीइंग के कई खेलों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा स्कीइंग करने के लिए पर्यटक भी यहां प्रतिवर्ष आते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पहले औली में नए उपकरण भेजे जाएं उसी के बाद यहां से पुराने उपकरणों को हटाया जाए। विरोध करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, व्यापार मंडल सचिव अनिल सती, महावीर बिष्ट, संतोष बिष्ट सहित कई लोग शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।