विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोमांस के निर्यात पर लगे रोक: शंकराचार्य

By Edited By:
Published: Wed, 27 May 2015 06:06 PM (IST)

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि देश में गोमांस के निर्य

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि देश में गोमांस के निर्यात पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय को शास्त्रों में पवित्र स्थान दिया है। लिहाजा भारत सरकार को गोमांस के निर्यात पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।

ज्योतिषपीठ में पत्रकारों से रूबरू होते हुए स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि देश में जिस प्रकार गोमांस सेवन को लेकर तर्क वितर्क किया जा रहा है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को गोमांस को देश में प्रतिबंधित कर निर्यात पर रोक लगानी चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि गंगा की रक्षा के लिए भी कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा को बचाने के लिए वह लंबे समय से पहल कर रहे हैं। उद्गम से लेकर गंगासागर तक गंगा को अविरल बहना चाहिए।

शंकराचार्य ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मदिरा पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीके जैसी फिल्में हिंदू समाज के लिए घातक है। इस पर रोक लगनी चाहिए। इसमें धर्म को लेकर काल्पनिक टिप्पणियां की गई हैं। शंकराचार्य ने कहा कि वे समय समय पर बद्रिकाश्रम उत्तराखंड में भ्रमण कर धर्म प्रचार के कार्य में जुटेंगे। साथ ही गंगा की रक्षा के लिए व गंगा की अविरलता के लिए भी प्रयास करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।